छात्रों ने सीखा कचरा प्रबंधन का ग्लोबल पाठ
गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के दस छात्रों ने नाइजीरिया, ग्रीस और वाशिंगटन डीसी के छात्रों के साथ कचरा पुनर्चक्रण पर नेशनल जियोग्राफिक चैनल के लाइव सत्र में भाग लिया। छात्रों ने पर्यावरण पर...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के दस छात्रों ने गुरुवार को नाइजीरिया, ग्रीस और वाशिंगटन डीसी के छात्रों के साथ नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर एक्सप्लोरर क्लासरूम के लाइव सत्र में भाग लिया। यह कार्यक्रम कचरा पुनर्चक्रण पर केंद्रित था। जिसने शिक्षार्थियों को नेशनल जियोग्राफ़िक एक्सप्लोरर्स के साथ उनके प्रश्नोत्तर से जोड़ा। कार्यक्रम में छात्रों ने कचरा प्रबंधन का ग्लोबल पाठ सीखा। सत्र में कचरे की बढ़ती समस्या और प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरण पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला गया। शारोना श्नैडर एक युवा खोजकर्ता, लेखिका और पर्यावरणविद् हैं। जो वैश्विक कचरा संकट में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वह कचरा अभियान की प्रवर्तक भी हैं। उन्होंने सत्र की मेज़बानी की और छात्रों पर गहरा प्रभाव डाला। सत्र में छात्र आरव केडिया, अनस खान, निमित जालान, अहाना जैन, श्यामभवी सिंह, सिद्धित पार्थ, स्वास्तिक सागर, दर्श सिन्हा, जपजीव सिंह सलूजा और क्षितिज गुप्ता ने भाग लिया। जिसमें कई सवाल छात्रों ने किए। जिनका खोजकर्ताओं ने उद्देश्यपूर्ण तरीके से उत्तर दिया। इस संदर्भ में प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारे बच्चे वैश्विक मुद्दों में रुचि दिखा रहे हैं। भाषाओं और लहजों में अंतर के बावजूद वे वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हम समझते हैं कि आज की शिक्षा को कक्षा तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़ने का अवसर मिलना चाहिए ताकि वे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।