पारसनाथ में प्रकृति का बदलाव बना आकर्षण का केंद्र
पीरटांड़ का पारसनाथ पर्वत, आम के बागों और रंग-बिरंगी चिड़ियों की चहचहाहट से महक उठा है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़, आकर्षक सजावट और नई पत्तियों की हरियाली बसंत का अहसास करा रही है। 17,000 एकड़ में...

पीरटांड़, प्रतिनिधि। फलों का राजा आम के मंजर की खुशबू, छोटे बड़े पेड़ पौधे के नवपल्लव ओर रंग बिरंगी चिड़ियों की चहचाहट से आस्था व पर्यटन का अद्भुत संगम पारसनाथ का वातावरण सुगंधित व सुरभि होने लगा है। पारसनाथ की हरियाली व मधुबन का होलियाना माहौल का संगम बंसत का अहसास करा रहा है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती चहलकदमी, लाइटों की आकर्षक सजावट से माहौल मनभावन हो उठा है। प्रखण्ड के छोटे बड़े आम के बाग बगीचे के साथ पारसनाथ पहाड़ स्थित आम बगान में खुशबूदार मंजर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लगभग सतरह हजार एकड़ भू-भाग में फैला पारसनाथ पर्वत नए नए फूल-पत्तियों की हरियाली से झूम उठा है। पहाड़ के रास्ते रंग बिरंगी चिड़ियों की चहचाहट व नूतन फूल पत्ती पर्यटकों को बसंत का अहसास करा रहा है। ऊपर से मधुबन का होलियाना माहौल व रंग बिरंगी आकर्षक लाइटिंग पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। वैसे तो पीरटांड़ में जगह जगह आम के बगीचे के अलावा सड़क किनारे आम के पेड़ हैं पर पारसनाथ पर्वत पर विशाल आम बगान है। फलों का आम का खुशबूदार मंजर के व पलाश के लाल फूल के अलावा छोटे बड़े पेड़ पौधे की नई नई पत्तियों के बीच कोयल की कुक से माहौल मनभावन लगने लगा है। पर्वत की हरियाली व मनभावन वातावरण से पहाड़ की कठिन चढ़ाई तीर्थयात्रियों को आसान बना रही है। पहाड़ में हल्की सर्द हवाओं के बीच मनोरंजक वातावरण तीर्थयात्रियों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। पहाड़ की हरियाली के साथ साथ आनंददायक वातावरण तीर्थयात्रियों को बंसत का अहसास करा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।