Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSpecial Gram Sabhas to be Held in Gandey for Inclusive Development Campaign Starting February 21

सबकी योजना सबका विकास को लेकर आज से ग्राम सभा

गांडेय में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत 21 फरवरी से विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ निशांत अंजुम ने बताया कि बड़कीटांड़, झरघट्टा, दासडीह, मेदिनीसारे, गांडेय,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 21 Feb 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
सबकी योजना सबका विकास को लेकर आज से ग्राम सभा

गांडेय। सबकी योजना सबका विकास अभियान के सफल संचालन को ले 21 फरवरी से विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। उक्त जानकारी गांडेय बीडीओ निशांत अंजुम ने गुरुवार को दी।

बीडीओ ने कहा कि सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत 21 फरवरी को गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़, झरघट्टा, दासडीह, मेदिनीसारे, गांडेय, उदयपुर, डोकीडीह, बरमसिया टू, फुलची, पर्वतपुर, अहिल्यापुर, बुधुडीह एवं जामजोरी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

वहीं 24 फरवरी को बरमसिया 1, फूलजोरी, चंपापुर, गंजकुडा, पंडरी, बंदगुदा, कर्रीबांक एवं बाकी कला 27 फरवरी को घाटकुल, रसनजोरी, फुलझरिया, कुंडलवादाह और ताराटांड़ में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें