स्मृति ईरानी की जनसभा रद्द
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जमुआ विधानसभा क्षेत्र के नवडीहा में होने वाली चुनावी जनसभा रविवार को रद्द हो गई। इसका कारण उनका प्लेन कन्फर्म नहीं होना बताया गया। यह जानकारी बीजेपी के...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 10 Nov 2024 01:49 AM

सियाटांड़, प्रतिनिधि। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कल यानी रविवार को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के नवडीहा में होनेवाली चुनावी जनसभा रद्द हो गयी है। इसके पीछे की वजह उनका प्लेन कन्फर्म नहीं होना बताया गया। उक्त जानकारी बीजेपी नवडीहा सासंद प्रतिनिधि धनेश्वर प्रसाद वर्मा एवं नवडीहा मंडल महामंत्री सुधीर वर्मा ने शनिवार देर शाम को दी। कहा कि रविवार दोपहर 12 बजे प्लस टू उच्च विद्यालय नवडीहा स्थित मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनसभा को संबोधित करने वाली थी, लेकिन प्लेन नहीं मिलने के कारण अचानक दौरा रद्द कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।