Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSevere Weather Change in Giridih Lightning Claims Lives Amid Heavy Rainfall

बादल छाने और बारिश से मौसम सुहाना

गिरिडीह में शनिवार को मौसम ने अचानक परिवर्तन किया, जिससे तेज बारिश और वज्रपात हुआ। वज्रपात से बिरनी में एक युवक और सरिया में एक वृद्ध की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। बारिश ने गर्मी से राहत दी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 4 May 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
बादल छाने और बारिश से मौसम सुहाना

गिरिडीह। गिरिडीह में शनिवार की दोपहर बाद फिर मौसम ने मिजाज बदला। तेज गरज के साथ करीब तीन घंटे तक बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश होती रही। इस दौरान वज्रपात से बिरनी व सरिया में क्रमश: एक युवक व वृद्ध की जान चली गई, वहीं बिरनी और बेंगाबाद में दो लोग वज्रपात की घटना में घायल हैं। इधर बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। मौसम में भी ठंडक घुल गई है। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। आमलोगों के साथ बेजुबान भी गर्मी से राहत की सांस ले रही है, वहीं शहर की सूरत बारिश ने बदरंग कर दी है।

कई सड़कों पर जलजमाव है, जिससे आगमन में लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें