Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSevere Weather Change in Gandey Hailstorm Causes Damage and Relief from Heat

गांडेय में हुई आंधी-बारिश से पेड़ गिरे

गांडेय प्रखंड में सोमवार शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में बर्फ की चादर बिछा दी। लोगों ने छतों के नीचे शरण ली। ओले गिरने से कई जगह पेड़ गिरे और एक पोल्ट्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 29 April 2025 03:49 AM
share Share
Follow Us on
गांडेय में हुई आंधी-बारिश से पेड़ गिरे

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न स्थानों में सोमवार शाम अचानक मौसम में बदलाव से क्षेत्र के कई स्थानों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से चारों ओर बर्फ की चादर बिछ गई। अचानक ओले गिरने से कई लोग भागकर छत के नीचे छुप गए। कई स्थानों में बड़े पेड़ गिर कर धराशायी हो गए। आंधी पानी से प्रखंड का मौसम सुहाना हो गया। लोगों को सप्ताह भर से चल रही तपिश भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार की शाम को फुलजोरी पंचायत के फुलजोरी, मोचियाडीह, पहरीडीह, कारोडीह समेत अन्य गांवों मे तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। साथ ही जमकर ओले भी गिरे। आंधी से पहरीडीह मुमताज के खपरैल के घर में करंज का मोटा पेड़ गिर गया। इससे घर के भीतर बंधे गाय, बैल व बछड़ों को हल्की चोटें आई। वहीं गांडेय डाकबंगला मुख्य सड़क पर कुछ जगह पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गई। इससे कुछ जगह सड़क जाम हो गयी। बारिश थमने के बाद ग्रामीणों ने डालियों को हटाकर सड़क को साफ किया। आंधी से गांडेय के करमाटांड़ निवासी प्रकाश यादव की पोल्ट्री फार्म का छप्पर उड़ने से फार्म में पल रहे 1000 मुर्गियां मर गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें