ट्रक की चपेट में आने से दो युवक घायल
शनिवार को सरिया के निमाटांड़ चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार राजेश राय (25) और गोविंद राय (22) को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें किलनिक में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी...

सरिया, प्रतिनिधि। शनिवार को सरिया के निमाटांड़ चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राजेश राय 25 एवं गोविंद राय 22 गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तत्काल एक निजी किलनिक लेते गए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताया। सूचना पाकर पहुंचे जिप सदस्य अनूप कु पांडेय व कुछ ग्रामीणों ने दोनों के हालत को नाजुक देख उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। बताया जाता है कि गोपाल राय उम्र 25 व गोबिंद राय उम्र 22 दोनों अम्बाटांड़, थाना राजधनवार निवासी हैं। श्राद्ध कार्यकर्म के दौरान सरिया के राजदह धाम उतरवाहनी में स्नान कर घर लौट रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने पर सरिया पुलिस पहुंची और बाइक एवं ट्रक को थाना ले गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।