Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsScience Exhibition Showcases Student Talent at BNS DAV Junior Wing Giridih

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के जरिए बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गिरिडीह के बीएनएस डीएवी जूनियर विंग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कक्षा तीन से छह तक के बच्चों ने मॉडल बनाकर प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन डॉ पी हाजरा ने किया। उन्होंने बच्चों के मॉडल की सराहना की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 20 Feb 2025 05:18 AM
share Share
Follow Us on
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के जरिए बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गिरिडीह। शहर के बुलाकी रोड स्थित बीएनएस डीएवी जूनियर विंग में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीन से लेकर कक्षा छह तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडल के माध्यम से बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के क्षेत्रीय निदेशक डॉ पी हाजरा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न चमत्कारों को दिखाया गया। डॉ पी हाजरा, बीएनएस डीएवी सीनियर विंग के प्राचार्य योगेश्वर शर्मा, जूनियर विंग के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने बारी-बारी से बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। डॉ पी हाजारा ने बच्चों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी की सराहना भी की। मौके पर पी हाजरा ने कहा कि अभी का दौरान तकनीक का है। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल उम्मीद से कहीं बढ़कर नजर आई। ऐसे मॉडल बड़े शहरों में देखने को नहीं मिलेगा, जैसा यहां छोटे छोटे बच्चों ने बनाया है। कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना है, ताकि वे कला एवं विज्ञान दोनों ही क्षेत्र में बराबर की जागरूकता रखें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक आलोक बनर्जी, अरुमोय मंडल, प्रेरणा, स्वेता सिंह, श्रवण कुमार, संतोष अग्रवाल समेत सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें