Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPublic Court in Devari Led by MLA Manju Kumari Addresses Local Issues

विधायक ने प्रखंड सभागार में लगाया जनता दरबार

देवरी में विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। लोगों ने अपनी समस्याएं पेश कीं, जैसे आगजनी की घटना और भूमि अतिक्रमण। अधिकारियों ने समय पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 1 Feb 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
विधायक ने प्रखंड सभागार में लगाया जनता दरबार

देवरी। जमुआ विधायक मंजू कुमारी की अगुवाई में शुक्रवार को देवरी स्थित प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों व कर्मियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उसका समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आयोजित जनता दरबार में उपस्थित खटौरी पंचायत के घुठिया गांव निवासी राजेन्द्र यादव ने बताया कि उनके घर व खलिहान में आगजनी की घटना हुई थी। आवेदन देने के 15 दिन बाद भी किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है। अजय कुमार सिंह ने घोरंजी में अवस्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की भूमि का अतिक्रमण कर लिया जा रहा है। अतिक्रमण पर रोक लगाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराने की मांग की। असको गांव के राजेश तिवारी ने बताया कि अपनी जमीन का प्लाट संख्या ऑनलाईन प्रविष्टि के लिए दो वर्ष पूर्व आवेदन दिया था। लेकिन अभी तक ऑनलाइन इंट्री नहीं हो पायी है। चिरुडीह गांव के अजित शर्मा ने प्रखंड व अंचल कार्यालय में अधिकारी व कर्मियों के द्वारा जन समस्याओं पर ध्यान नहीं देने की बात कही। मौके पर बीडीओ कुमार बंधु कच्छप व सीओ श्यामलाल मांझी ने प्रावधान के अनुरूप सभी प्रकार के सरकारी कार्यों का निष्पादन समय पर पूरा करवाने की बात कही। मौके पर बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, सीओ श्यामलाल मांझी, बीपीओ निकेश कुमार, भाजपा चतरो मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, मुखिया बनारस सिंह, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, पंकज राम, लालगोविंद मिश्रा, अर्जुन यादव, बीरेंद्र तिवारी, रतन तिवारी, सदानन्द राणा, दीपक कुमार दुबे, छोटू साव, उपेन्द्र साव, जितेंद्र राय, सुनील वर्मा, मधुसूदन राय आदि लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें