पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में उबल रहा गिरिडीह
गिरिडीह में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। विभिन्न संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च निकालकर मारे गए निर्दोष लोगों को...

गिरिडीह। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष सैलानियों व बेगुनाहों की हत्या पर गिरिडीह उबल रहा है। लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन अलग अलग संगठन के लोग सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे है। शनिवार को भी कई संगठन के लोग सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। ब्राह्मण महासंघ ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा बेगुनाहों के नृशंस हत्या के खिलाफ एवं मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शनिवार शाम को अरगाघाट सूर्य मंदिर से कैंडल मार्च निकाला। जिसमें काफी संख्या में समाज के लोग शामिल थे। इधर पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ शनिवार को झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) गिरिडीह ने आक्रोश रैली निकालकर टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इससे पूर्व झारोटेफ के तत्वाधान में लोग झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से हाथों में कैंडल लेकर निकले। टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन के बाद पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की जान चली गई। यह निर्मम हत्या केवल मानवता पर नहीं, बल्कि भारत के अस्मिता पर सीधा प्रहार है। आक्रोश रैली सह श्रद्धांजलि सभा में प्रांतीय महिला सचिव समां प्रवीण, झारोटेफ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्लस टू शिक्षक संघ के जिला सचिव के केदार प्रसाद, रविकांत चौधरी राजेश कुमार सिंह, घनश्याम गोस्वामी, नौशाद समां, दयानंद कुमार, दिलीप मंडल, सरवर आलम, सुधीर प्रसाद, मनोज वर्मा, विकास कुमार वर्मा, मनोज कुमार, प्रभात पांडेय, संजय बरनवाल, विनोद कुमार यादव, सुरेश राजा, इंद्रदेव साहू, इमरान खान, उदय यादव, रमेश चंद्र झा, सुदीप कुमार, रणधीर कुमार राय, उमेश चौधरी सहित कई लोग थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।