Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsNisha Dubey and Golu Raja Dazzle at Tisri Mall Inauguration with Spectacular Orchestra Performance

आर्केष्ट्रा में ठंड के बाद भी रातभर झूमते रहे ग्रामीण

तिसरी के गांधी मैदान में रविवार रात आयोजित आर्केस्ट्रा में भोजपुरी गायिका निशा दुबे और गोलू राजा ने शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम का आयोजन एनडी मॉल के उद्घाटन पर हुआ था, जिसमें माही-मनीषा ने भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 21 Jan 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
आर्केष्ट्रा में ठंड के बाद भी रातभर झूमते रहे ग्रामीण

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के गांधी मैदान में रविवार रात आयोजत आर्केस्ट्रा में भोजपुरी की मशहूर गायिका निशा दुबे और गोलू राजा ने अपने सुरों का जलवा बिखेर रातभर लोगों को झूमने को विवश कर दिया। यह आयोजन तिसरी में खुले एनडी मॉल के शुभारंभ पर हुआ था। समाजसेवी निरंजन राय और उनकी पत्नी दीपा राय ने फीता काटकर तिसरी के भंडारी रोड पर स्थित उक्त मॉल का उदघाटन किया। आर्केष्ट्रा में भोजपुरी की मशहूर नृत्यांगना माही-मनीषा ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति की। इस दौरान भारी ठंड में भी श्रोताओं और दर्शकों से तिसरी का गांधी मैदान खचाखच भरा हुआ था। तिसरी, गावां, देवरी, धनवार, जमुआ व गिरिडीह और बिहार के चकाई से भी लोग निशा दुबे और गोलू राजा के गीत सुनने तथा माही-मनीषा का डांस देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए आए हुए थे। इस दौरान सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी। आर्केस्ट्रा के दौरान सुरक्षा की कमान तिसरी पुलिस ने सम्भाल रखी थी। वहीं सुरक्षा के नजरिए से आयोजक समाजसेवी निरंजन राय द्वारा बाउंसरों की भी व्यवस्था की गई थी। बहरहाल, कार्यक्रम की श़ुरुआत भोजुपरी गायक गोलू राजा ने सुमिरन से की। फिर गोलू राजा और निशा दुबे ने युगलबंदी कर एक से बढ़कर एक भोजपुरी और हिंदी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद गायिका निशा दुबे और गोलू राजा ने बारी-बारी से गाना गाकर देर रात तक समां बांधे रखा। साथ ही भोजपुरी की नृत्यांगना माही-मनीषा ने भोजपुरी और हिंदी गानों पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति की। माही और मनीषा ने उम्दा डांस की प्रस्तुति कर उपस्थित दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाते हुए जमकर डांस कर माही-मनीषा का साथ दिया। भारी ठंड में भी महिला, पुरुष श्रोताओं की भारी भीड़ देखकर कलाकार भी गदगद हो गए। अलबत्ता भारी भीड़ रहने के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सह आयोजक निरंजन राय सहित रामचंद्र ठाकुर, मनोज यादव, अमरदीप कुमार, मुखिया किशोरी साव, अशोक यादव, कन्हैया सिंह, डबलू सिंह, राहुल कुमार, नितेश यादव, सन्नी यादव सरीखे लोगों ने भूमिका निभाई।

‘हर कलाकार को एक-दूसरे को इज्जत करनी चाहिए: भोजपुरी गायिका निशा दुबे ने एक साक्षात्कार में कहा कि हर कलाकार को एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए। यह कलाकारों का दायित्व और धर्म भी है। कहा कि समाजसेवी निरंजन राय नेकदिल इंसान हैं। वह लोगों की भलाई करने की नीयत रखते हैं। उन्होंने भोजपुरी गायक गोलू राजा के बारे में कहा कि उनका विवादों से गहरा नाता रहा है। गोलू राजा कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकारों के साथ विवादित हो जाते हैं। वह हर कार्यक्रम में महिला कलाकार से उलझ कर विवाद खड़ा कर देते हैं। यह उनकी फितरत में शामिल है। इतना ही नहीं वह महिला कलाकारों की इज्जत तो नहीं कर पाते हैं। लेकिन महिला कलाकारों को कार्यक्रम के दौरान बेइज्जत करने की फिराक में रहते हैं। यह सोशल मीडिया में भी आपको देखने को मिलता होगा। उन्होंने कहा कि निशा दुबे ने कहा कि वह किसी भी कार्यक्रम में ईमानदारी से गीतों की प्रस्तुति करती है और कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों का भी पूरी इज्जत करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें