Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहNDA Wave in Jharkhand RJD President Claims Public Discontent with Hemant Soren Government

प्रदेश में चल रही है एनडीए की लहर: राज

गिरिडीह के राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि झारखंड में एनडीए की लहर चल रही है। जनता हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने आगामी चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 16 Sep 2024 09:39 AM
share Share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि पूरे प्रदेश में एनडीए की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और व्यवस्था की लालफीताशाही से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की जनता ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में झारखण्ड प्रदेश की जनता ने हेमंत सोरेन के वादों और घोषणाओं पर भरोसा किया। उन्हें प्रदेश की सत्ता सौंपी, पर इस सरकार ने अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। सरकार में शामिल सभी दलों के नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं और अपनी-अपनी तिजोरियां भरने में लगे हैं। कहा कि रालोजपा एनडीए गठबंधन का एक अभिन्न और मजबूत हिस्सा है। आनेवाले दिनों में भाजपा की अगुवाई में रालोजपा के नेता और कार्यकर्ता इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में महत्ती भूमिका अदा करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें