Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMuni Shri 108 Pujyasagar Maharaj s Unique Meal Ritual in Dumri

पूज्यसागर जी महाराज की आहार चर्या में लगी भक्तों की भीड़

डुमरी में विश्व प्रसिद्ध संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज की आहार चर्या संपन्न हुई। भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। मुनि श्री ने तीन दिन के प्रवास के दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 19 Feb 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
पूज्यसागर जी महाराज की आहार चर्या में लगी भक्तों की भीड़

डुमरी। इसरी में विराजमान विश्व प्रसिद्ध संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज की आहार चर्या मंगलवार को सुनील कुमार जैन के आवास पर संपन्न हुई। परगाहन के उपरांत नवधा भक्ति के साथ मुनि श्री को आहार दिए गए। मुनि श्री को आहार देने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा था। मुनि श्री के तीन दिनों के इसरी प्रवास में मुनि श्री पूज्य सागर जी एवं मुनि श्री अतुल सागर जी महाराज के निरंतराय आहार सुनील जैन के आवास पर संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि पूरे विश्व में दिगंबर मुनि की आहार चर्या सबसे भिन्न एवं अलौकिक है। मुनि आहार चर्या के लिए कुछ नियम लेकर मुद्रा बना श्रावक के घर जाते हैं। वे खड़े होकर बिना किसी पात्र के अपने हाथों की अंजलि में निस्वाद आहार चर्या करते हैं। पूरे जीवन पर्यंत मुनि दिन में केवल एक बार आहार लेते हैं एवं उसी समय जल ग्रहण करते हैं। मुनि श्री को आहार देने वालों में सुनील कुमार जैन, सत्यार्थ जैन, मीना जैन, आयुषी जैन, अनीता जैन, नीता जैन, रश्मि जैन, भैया लाल जैन आदि प्रमुख थे। तीन दिनों के प्रवास के बाद आज मुनि महाराज का विहार सम्मेद शिखर जी के लिए होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें