महाशिवरात्रि की तैयारी तेज, सजने लगे शिवालय
महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को है, जिसके लिए शहर और गांवों में तैयारियां जोरों पर हैं। शिवालयों की रंगाई-पुताई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। भक्तों की भीड़ के लिए मंदिरों की सफाई की जा रही है,...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के तीन दिन शेष रह गए हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार है। इसको लेकर शहर से गांव तक में तैयारियां तेज हो गई है। अधिकांश शिवालयों में रंग-रोगन का काम युद्धस्तर पर जारी है। शहर में शिवालय सजने लगे हैं। वहीं जहां मेले का आयोजन होगा, वहां मेला मैदान की सफाई शुरू हो गई है। शिवालयों में रंग-रोगन का काम भी तेज कर दिया गया है। इसकी सजावट को लेकर विशेष तैयारियां चल रही है। महाशिवरात्रि पर भक्तों के दर्शन पूजन के लिए शिव मंदिरों को साफ-सफाई कर सजाया जाने लगा है। कहीं से शिव बारात तो कहीं से पालकी यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है। शहर में कम से कम एक दर्जन स्थानों से शिव बारात निकलेगी। अजीडीह स्थित राउतगादी के प्रमुख शिवालय दु:खहरण नाथ मंदिर (दुखिया महादेव), राजेंद्र नगर पुलिस लाइन शिव मंदिर, बाभनटोली, हुट्टी बाजार, सिहोडीह, सिरसिया, कोयलांचल क्षेत्र के बनियाडीह शिव मंदिर, कोपा शिव मंदिर, पपरवाटांड़, सेंट्रलपीट आदि शिव मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते हैं। शिवरात्रि से पहले मंदिरों की साफ सफाई व सजावट के कार्य में लोग लग जाते हैं। मंदिरों में स्थापित पुरानी हो चुकी प्रतिमाओं का रंग-रोगन भी किया जाता है। कुछ मंदिरों की रंगाई-पुताई का कार्य भी इस अवसर पर कराया जाता है। इसके अलावा सभी मंदिरों को फूल मालाओं व अन्य श्रृंगार के सामान से सजाया जाता है। इस वर्ष भी मंदिरों में उक्त कार्य कराए जा रहे हैं।
शिव बारात की तैयारी में लगे हैं भक्त : महाशिवरात्रि पर कई जगहों से शिव बारात निकाली जाती है। शिव बारात को लेकर जगह जगह टोली तैयारी में जुट गई है। भगवान भोलेनाथ की बारात में देवी-देवता व भूत-पिशाच बनकर लोग शामिल होते हैं। इसको लेकर भी लोग तैयारी तेज कर दी है। बारात में शामिल होनेवाली झांकी के लिए तैयारी की जा रही है। आकर्षक वेश-भूषा के लिए सामग्री जुटाए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।