किसान-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन
गांडेय प्रखंड परिसर में कृषि विभाग द्वारा किसान-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में बताया गया। कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार ने...

गांडेय, प्रतिनिधि गांडेय प्रखंड परिसर के सभाकक्ष में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से किसान-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, उप प्रमुख किशोर मुर्मू उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार ने उपस्थित किसान मित्रों को प्राकृतिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी तथा किसानों को प्राकृतिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि रसायनिक खाद के लगातार उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। मिट्टी में उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए जैविक खाद डालें जो फसलों में वृद्धि के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बनाए रखती है। इस दौरान उन्होंने फसल, फल, फूल एवं सब्जियों में होने वाले रोग, लक्षण एवं उनके निराकरण पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
गांडेय प्रमुख ने कहा कि सभी किसान मित्र अपने क्षेत्रों के किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में बीडीओ निशांत अंजुम, बीटीएम सच्चिदानंद कुमार, एटीएम निर्मला रविकर, बीएओ सुजीत कुमार वर्मा, निलेश कुमार, सरयू वर्मा, अभिषेक सिन्हा समेत दर्जनों किसान मित्र उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।