Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJMM Women s Wing Meeting Plans Historic Foundation Day Celebration

स्थापना दिवस पर महिलाओं की हो रिकॉर्ड भीड़: झामुमो

गिरिडीह में झामुमो महिला मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के 52वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी की गई। प्रमिला मेहरा ने कहा कि इस बार महिलाओं का योगदान बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। समारोह में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 23 Feb 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
स्थापना दिवस पर महिलाओं की हो रिकॉर्ड भीड़: झामुमो

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला झामुमो महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें जिला झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी और इसे ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई गई। इसकी अध्यक्षता कर रही प्रमिला मेहरा ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस समारोह के साथ इसी दिन गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के राजनैतिक जीवन की पहली वर्षगांठ भी है। लिहाजा इस बार समारोह में महिलाओं का योगदान हर वर्ष से ज्यादा हो। उन्होंने इसकी तैयारी पर जोर देने और महिलाओं को निमत्रंण देने की अपील की। कहा कि समारोह पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों को सजाया जाएगा, ताकि शहर भव्य लगे। समारोह का सीधा प्रसारण विभिन्न जगहों से भी किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक में जिप सदस्य हिंगामुनि मुर्मू, पूर्व जिप सदस्य बबली मरांडी, निवर्तमान सचिव ज्योति सोरेन, अनामिका मुर्मू, अंजली किसको, प्रमिला देवी, शांति मुर्मू, पूजा मुर्मू, किरण देवी, सुमित्रा देवी, आसमा खातुन, आशा देवी, जिलानी बानो, नंदा सिंह, किरण कुमारी, सुनीता कुमारी, मीरा देवी, सरिता चौड़े, पानू देवी आदि थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें