Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJMM Meeting in Gandey Focuses on Membership Drive and Committee Restructuring

झामुमो की बैठक में कई विषयों पर चर्चा

गांडेय में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई जिसमें स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान और पंचायत कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। गोपीन मुर्मू ने बताया कि हर पंचायत में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रखंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 13 Feb 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
झामुमो की बैठक में कई विषयों पर चर्चा

गांडेय, प्रतिनिधि गांडेय बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार दोपहर झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक जिला से नियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षक गोपीन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में झामुमो के स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान और पंचायत कमेटी के पुनर्गठन सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस विषय में गोपीन मुर्मू ने कहा कि तीनों कार्यक्रम को लेकर सभी पंचायतों में 2 -2 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। नियुक्त पर्यवेक्षक को अपने संबंधित क्षेत्र में भ्रमण करके स्थापना दिवस का प्रचार प्रसार करना, सदस्यता अभियान चलाना और पंचायत का पुनर्गठन करके रिपोर्ट प्रखंड को जमा करना है।

झामुमो नेता भैरव प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रखंड स्तर पर 25 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य जिला कमेटी के द्वारा दिया गया है।

बैठक में चांदमल मरांडी, हीरा लाल मुर्मू, जितेन्द्र मंडल, अरुण पाठक, रितेश पाठक, कुंदन पाठक, पिंटू हाजरा, नवीन वर्मा, मो सुलेमान, मो शमीम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें