Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहJharkhand Water Assistants Protest for Minimum Wage in Giridih

जलसहियाओं का सड़कों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

गिरिडीह में जलसहियाओं ने न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे कड़ा जवाब...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 28 Aug 2024 07:10 PM
share Share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जलसहियाओं ने बुधवार को झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ जिला शाखा के बैनर तले शहर की सड़कों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। झंडा मैदान से एकत्रित होकर जलसहियाओं ने आक्रोश रैली निकाली, जो रैली अम्बेदकर चौक, टावर चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचकर बापू की प्रतिमा तक पहुंची। इस दौरान जलसहियाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। कहा कि तत्कालीन रघुवर सरकार ने जलसहियाओं को एक हजार रुपए मासिक मानदेय देना प्रारंभ किया था। इस दौरान वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार ने चुनाव के दौरान यह कहा था कि मेरी सरकार अगर आएगी तो न्यूनतम मजदूरी लागू करेंगे। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में भी इसे अंकित किया था। लेकिन सरकार बनने के साथ मासिक मानदेय को अवरुद्ध कर पूर्व में मिल रही प्रोत्साहन राशि का आधा कर दिया गया। इस दौरान बहुत विरोध होने पर कुछ जिले में मानदेय मार्च 2022 तक दिया गया। वह भी अधिकांश जिले में भुगतान नहीं हुआ। बाद में अप्रैल 22 के बाद मानदेय बंद कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि सरकार जलसहिया को न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय का भुगतान नहीं करती है तो प्रदेश की 30000 जलसहिया अपने साथ हुए धोखा का ठोस जवाब देगी। प्रदेश मुख्य संरक्षक सह राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जलसहियाओं को जो सरकार दरकिनार करेगी, वह सरकार झारखंड में वापस आने की संभावना भी खो देगी। कहा कि हमें उम्मीद है कि हेमंत सोरेन सरकार ऐसी गलती नहीं करेंगी। रैली सह प्रदर्शन में सितारा प्रवीण, सरिता देवी, दिव्या देवी, बंदनी देवी, नीतू देवी, पूनम पांडे, मंजू देवी, सुनीता देवी, लीलावती देवी, रिंकू देवी, सीता देवी, गुड़िया देवी, देवंती देवी आदि ने सम्बोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें