Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsInternational Women s Day Celebrations Empowering Women in Bagodar and Ghaghra

वनों की रखवाली करनेवाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

बगोदर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को गमछा देकर सम्मानित किया गया। तुकतुको वन प्रबंधन समिति की महिलाओं में खुशी का माहौल था। वहीं, घाघरा साइंस कॉलेज में कार्यक्रम में छात्रों ने भाषण और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 9 March 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
वनों की रखवाली करनेवाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

बगोदर। जंगल की रखवाली करनेवाली महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गमछा देकर सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में गमछा मिलने से महिलाओं में खुशी देखी गई। बता दें कि बगोदर के तुकतुको वन प्रबंधन समिति से गांव की महिलाएं जुड़ी हुई हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता द्रोपदी कुमारी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया है। मौके पर वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर महतो, हेमंत महतो, रश्मि देवी, ननकी देवी, सुधा देवी, आशा देवी, जहली देवी आदि उपस्थित थीं। घाघरा में मना महिला दिवस

घाघरा साइंस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्र- छात्राओं के द्वारा भाषण, कविता तथा आर्ट एंड क्राफ्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार ख्वास, नैक- कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम कुमार, प्रो इंद्रदेव प्रसाद, प्रो वासुदेव महतो, प्रो रंजन कुमार, प्रो त्रिदेव प्रसाद उत्तम, प्रो मोहम्मद फिरोज, डॉ ऋषि बाला, प्रो अमृता ज्योति टोप्पो, डॉ हसन परवीन, प्रो सुनीता कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, राजेंद्र कुमार रजक, भेखलाल, अजय, संतोष, जागेश्वरी आदि उपस्थित थे।

आजीविका महिला समिति ने मनाया महिला दिवस

प्रखंड के औंरा पंचायत सचिवालय में आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहयोग समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही महिला शिक्षा पर फोकस किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार महतो, टेकलाल चौधरी, बालेश्वर दास, ममता देवी, मालती देवी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें