नारी शक्ति को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
गिरिडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महिला पदाधिकारियों और समाज में बेहतर सेवा देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भ्रूण हत्या,...

गिरिडीह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को समाहरणालय प्रागंण में जिला स्तरीय सम्मान समारोह किया गया। जिसमें जिला प्रशासन की महिला पदाधिकारियों, कर्मियों, महिला पुलिसकर्मियों के साथ समाज में बेहतर सेवा देनेवाली नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रगतिशील समाज के विकास में बाधक बनी सामाजिक कुरीति भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना सहित सरकार से संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला उत्थान व उनकी सुरक्षा पर भी बल दिया गया। नुक्कड़ नाटक का इस दौरान आयोजन किया गया। मौके पर इंडियन आईडल सीजन 06 में पहुंचे रजत आनंद ने बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी आवाज़ से समां बांधा। बच्चियों ने भी गाने की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मैट्रिक की 05 टॉपर्स को पुरस्कृत किया गया। मौके पर गिरिडीह एसी, डीटीओ, डीएसडब्ल्यूओ, डीपीआरओ, कोषागार पदाधिकारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।