Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहInauguration of Bhojpuri Film Pyar Se in Giridih Highlights Village Migration and Politics

गांव के पलायन की समस्या पर बनी फिल्म का उद्घाटन

गिरिडीह में भोजपुरी फिल्म 'प्यार से...' का उदघाटन हुआ। पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। फिल्म का निर्माण डॉ वीरेंद्र कुमार ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 6 Sep 2024 08:44 PM
share Share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गांव से हो रहे पलायन और गांव की राजनीति पर बनी भोजपुरी फिल्म प्यार से..., का उदघाटन शुक्रवार को गिरिडीह में किया गया। सवेरा सिनेमा हॉल में मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने फीता काटकर उदघाटन किया। फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ वीरेंद्र कुमार झारखंड के झुमरी तिलैया के रहनेवाले हैं। उदघाटन के दौरान उन्होंने पूर्व विधायक शाहाबादी का स्वागत बूके देकर किया। इस दौरान प्रोड्यूसर डॉ वीरेंद्र कुमार के सहयोगी गिरिडीह के राजन गुप्ता भी थे। मौके पर शाहाबादी ने फिल्म निर्माता और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। कहा कि भोजपुरी समृद्ध भाषा है। इस भाषा में फिल्म बना काफी गौरव की बात है। प्रोड्यूसर डॉ वीरेंद्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग झारखंड के कई हिस्सों में की गई है। फिल्म में कलाकार आदित्य सिंह राजपूत, निहारिका अखौरी, चिया द्विवेदी, अशोक अखौरी, राजेश तोमर, डॉ बीरेंद्र कुमार, रविशंकर यादव आदि है। म्यूजिक अजय त्रिपाठी ने दी है। वहीं गायक उदित नारायण, मदन राय, अम्बरीश चंचल, नीतू तिवारी, फिरदौस खान आदि हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें