कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू
गांडेय प्रखंड के गजकुंडा पंचायत के दरवेडीह गांव में 5 दिवसीय श्री-श्री 108 रूद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर जल उठाव स्थान तक पहुंची, जहां आर्चाय ने...

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गजकुंडा पंचायत के दरवेडीह गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय श्री-श्री 108 रूद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ शनिवार को हो गई। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए जल उठाव स्थान तक पहुंची। जलाशय में यज्ञ के आर्चाय ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भराया। पुनः कलश जलयात्रा यज्ञ मंडप पहुंच यज्ञ का शुभांरभ किया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम, जय हनुमान सहित विभिन्न धार्मिक नारे लगा रहे थे। श्रद्धालुओं के जयघोष से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के पदाधिकारी, सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।