Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहHimanta Biswa Sarma Critiques Hemant Soren Government in Jharkhand

हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू: हिमंता

झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह दे रही है और राज्य में कोई उल्लेखनीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 19 Sep 2024 08:01 PM
share Share

झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हेमंत सरकार चंद दिनों की मेहमान है। गृह मंत्री के द्वारा झारखंडधाम से परिवर्तन यात्रा का शंखनाद के साथ हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उक्त बातें झारखंड भाजपा के सह प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को झारखंडधाम के बगल मुरखारी में गृह मंत्री के प्रस्तावित सभा स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह दे रही है। ये घुसपैठिए गरीब आदिवासियों को सता रहे हैं। उनका धर्मांतरण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा गलत कार्य करने वाले दोषी होते हैं चाहे जो हों। कहा की झारखंड रत्नगर्भा है। यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार पांच वर्षों में राज्य हित में एक भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है सिवाय डेमोग्राफी बदलने की। कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। सारी योजनाएं सबके लिए बनाती है। कोई भेदभाव नहीं करती। जबकि हेमंत सोरेन की सरकार की अधिकांश योजनाएं खास लोगों को लाभ पहुंचाने अथवा सस्ती लोकप्रियता के लिए है। हेमंत सोरेन द्वारा भाजपा पर राज्य के बाहर के नेताओं को उतारने का तोहमत लगाया जा रहा है। इस सवाल के जवाब में कहा कि देश सबका है। कहा कि क्या राहुल गांधी झारखंड नहीं आयेंगे। सवाल के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रभारी मीर साहब कहां के हैं।

असम के सीएम डॉ हिमंता बिस्वा सरमा 5 बजे संस्कृत उच्च विद्यालय झारखंड धाम के ग्राउंड स्थित अस्थाई हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। वहां से कार्यक्रम स्थल मुरखारी पहुंचे। तैयारी का जायजा लिया। फिर पत्रकारों और नेताओं से बात की। उसके बाद वापस सड़क मार्ग से दो किलोमीटर दूर हेलीपेड तक आए। 5 बजकर 48 मिनट पर उनका चौपर उड़ गया। उनके स्वागत में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के प्रभारी पूर्व विधायक बिहार राज राजेश्वर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, विधायक केदार हाजरा, प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया, अशोक उपाध्याय पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, नागेंद्र महतो, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, विनय सिंह, दारा हाजरा, कामेश्वर पासवान, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, प्राणव वर्मा, जय प्रकाश साहा, विजय नंदन तिवारी, राजेंद्र यादव, बैजू यादव, राजू पांडेय, सौरभ नारायण मिश्र, प्रो. विनिता, शालिनी वैशखियार, देवनाथ राणा, मनोज चंद्रवंशी, श्यामपूर्ण सिंह, कार्तिक मंडल, कैलाश यादव, विक्रम देव, रूपलाल दास सहित कई लोग थे। पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात थी। एसपी डॉ बिमल कुमार स्वयं भी मौजूद थे। उनके साथ डीएसपी सुमित प्रसाद एवं बिनोद रवानी भी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें