38 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से बेहाल हुए लोग
गिरिडीह में गर्मी अपने चरम पर है, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग लू के थपेड़ों से परेशान हैं और डॉक्टरों ने उन्हें अधिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। गर्मी के चलते...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गर्मी अपने शबाब पर है। शुक्रवार को एक बार फिर से जहां पूरा दिन गर्म रहा, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसी स्थिति में दिनभर चले लू के थपेड़ों से लोग झुलसने को मजबूर रहे। सुबह 09 बजे से कड़ी धूप और गर्मी से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर में तो सड़कों पर भीड़ कम रही। लोग जरुरी काम से ही बाहर निकले। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों की रौनक गायब रही। गर्मी के चलते आमलोग के साथ बेजुबान भी परेशान हैं। इससे बचाव को लेकर इधर डॉक्टर भी लोगों को पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि खाली पेट नहीं रहें। बाहर निकले तो शरीर को ढककर निकले। तेज बुखार होने पर फौरन चिकित्सक से सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।