Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGrand Nishan Shobha Yatra Celebrated in Giridih for Phalgun Mahotsav

फाल्गुन महोत्सव को लेकर निकाली गई निसान शोभा यात्रा

गिरिडीह में फाल्गुन महोत्सव के तहत रविवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। 1300 भक्तों ने हाथ में निशान लेकर शहर में भक्ति गीत गाए। महिलाएं लाल-पीले परिधान में और पुरुष व बच्चे गुलाबी-पीले परिधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 9 March 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
फाल्गुन महोत्सव को लेकर निकाली गई निसान शोभा यात्रा

गिरिडीह, प्रतिनिधि। फागुन आयो रे, मस्ती छायो रे, एक आस तुम्हारी है, तुम्हारे सिवा बाबा कौन हमारा है..., आदि भक्ति भजनों से पूरा शहर गूंज रहा था। मौका था फाल्गुन महोत्सव को लेकर रविवार को शहर में निकाली गई भव्य निशान शोभा यात्रा का। शोभा यात्रा को लेकर हर कोई श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे थे। श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा श्याम मंदिर में चल रहे चार दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन रविवार सुबह शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 1300 भक्त हाथ में निशान लेकर कतारबद्ध होकर चल रहे थे और श्याम बाबा के जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरा शहरी क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। निशान शोभा यात्रा में लाल पीले परिधान में महिलाएं शामिल थीं। वहीं पुरुष व बच्चे भी गुलाबी-पीले परिधान में भक्ति की सागर में डुबकी लगा रहे थे। शोभा यात्रा में वाहन पर भगवान शिव व संकट मोचन भगवान हनुमान का दरबार सजाया गया। निशान शोभा यात्रा श्री श्याम मंदिर से निकलकर तिरंगा चौक, अग्रसेन चौक, काली बाड़ी, मकतपुर चौक, शान्ति भवन, टावर चौक, काली बाड़ी, गद्दी मोहल्ला, अग्रसेन चौक, गांधी चौक होते हुए वापस श्री श्याम मंदिर में समाप्त हुई। यहां भक्ति ने श्याम बाबा को निशान अर्पित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।