भोजपुरी के चर्चित कलाकार का 19 को तिसरी में कार्यक्रम
तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 19 जनवरी को समाजसेवी निरंजन राय के मॉल का उदघाटन होगा। इस अवसर पर भोजपुरी कलाकारों का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। माही-मनीषा, गोलू राजा और निशा दुबे अपने प्रदर्शन...

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 19 जनवरी का दिन मनोरंजक साबित होने वाला है। इस दिन समाजसेवी निरंजन राय के मॉल के उदघाटन के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार अपने जलवे और दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर शाम देंगे। कार्यक्रम में भोजपुरी नृत्यांगना माही-मनीषा, गायक गोलू राजा और गायिका निशा दुबे अपनी प्रस्तुतियों से बिखेरेंगे। इनके प्रदर्शन का इंतजार तिसरी और आसपास के क्षेत्रों के लोग बेसब्री से कर रहे हैं। यह पहली बार है जब तिसरी में इतने बड़े स्तर पर भोजपुरी कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर तिसरी के समाजसेवी निरंजन राय ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को तिसरी के गांधी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। मैदान में कहां पर कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया जाना है, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की जानी है तथा किस तरह से मैदान में बैरिकेडिंग किया जाएगा। इसका बारीकी से मुआयना किया गया।
बता दें कि समाजसेवी सह बिग कांट्रेक्टर निरंजन राय द्वारा तिसरी में भव्य और आकर्षक मॉल खोला जा रहा है। 19 जनवरी को एनडी मार्ट मॉल का उदघाटन किया जाएगा। निरंजन राय द्वारा खोला गया मॉल तिसरी और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नई सुविधा लेकर आ रहा है। मॉल में ब्रांडेड कपड़ों से लेकर खाद्य सामग्री तक सभी प्रकार की चीजें उपलब्ध होंगी। निरंजन राय ने कहा कि यह मॉल तिसरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा है। मौके पर रामचंद्र ठाकुर,राजेंद्र उर्फ राजू यादव, कन्हैया सिंह, लालू यादव आदि लोग भी साथ में थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।