बैकलॉग के बहाने अनाज की कालाबाजारी
धनवार में 2022 से अनाज बैकलॉग की समस्या चल रही है। तीन माह का गेहूं अभी तक डीलरों को नहीं मिला है। फरवरी का अनाज नहीं मिलने से डीलरों में बेचैनी बढ़ गई है। सरकार ने मार्च का अनाज वितरण किया है, लेकिन...

राजधनवार। धनवार में अनाज बैकलॉग की कहानी वर्ष 2022 से चल रही है। वर्ष 2022 में तीन माह का गेंहू डीलर को अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा एक माह का अभी तक बैकलॉग चल रहा है। यह बैकलॉग अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि फिर से बैकलॉग शुरू हो गया है। वर्तमान में प्रखंड के डीलरों को फरवरी के पहले मार्च अनाज मिल रहा है। मार्च माह खत्म गया है। जबकि फरवरी माह का अनाज उठाव के लिए डीलरों ने कार्डधारियों से पूर्व में ही अंगूठा ई पोश मशीन में लगवा लिया है। डीलरों की शिकायत है कि फरवरी माह के अनाज के बारे में एमओ लैप्स होने की बात कह रहे हैं। डीलर कार्डधारकों को जब अनाज लैप्स होने की बात कहते हैं तो कार्डधारी व डीलर के बीच तू तू में में होने लगता है। ऐसे में प्रखंड क्षेत्र के डीलरों की बेचैनी बढ़ गई है। जबकि फरवरी माह का अनाज न देकर मार्च महीना का अनाज वितरण करने का सरकार का न कोई आदेश है ओर न ही कोई विभाग का पत्र प्राप्त है। बता दें कि पूर्व में धनवार आपूर्ति विभाग के बैकलॉग व अनाज की कालाबाजारी की कई बार जांच हुई लेकिन मामला ज्यों का त्यों रह गया। जब कार्डधारी डीलर से पूछते हैं फरवरी माह का अनाज का क्या हुआ तो डीलर कहता है कि राशन नहीं मिला है। राशन मिलेगा तो वितरण कर देंगे। ऐसे में अगर अनाज नहीं दिया गया तो एक माह का लगभग बारह हजार किवंटल की हेराफेरी की सम्भावना बढ़ सकती है। इस बाबत एमओ सह एजीएम जयप्रकाश शर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फरवरी माह का अनाज बहुत जल्द वितरण किया जायगा। वहीं गिरिडीह जिला आपूर्ति पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया गया कि बैकलॉग को नियमित किया जा रहा है। मार्च में मार्च माह का अनाज वितरण किया गया है। इस बाबत डीलर सह राजद जिला अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर ने बताया कि जनवरी माह तक का हमको अनाज मिला है। वहीं डीलर संघ के अध्यक्ष विद्या सिंह ने बताया कि मुझे फरवरी माह का अनाज मिला है। लेकीन बहुत डीलर को फरवरी का अनाज नहीं मिला है। जैसे जैसे अनाज मिल रहा है सभी को अनाज दिया जा रहा है। डीलर सह केंदुवा मुखिया कार्तिक दास ने बताया कि मार्च माह का अनाज मिला है। फरवरी माह का अनाज लेप्स होने की बात गोदाम के पदाधिकारियों के द्वारा कही जा रही है। इसी तरह लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बेलदराडीह के संचालक सुनील सिंह से पूछे जाने पर बताया गया कि जनवरी माह तक का मुझे अनाज मिला है। मुझे जानकारी मिल रही है कि फरवरी माह का अनाज किसी को नहीं दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।