लोक अदालत में 86 मामलों का निष्पादन
गिरिडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष अदालत में पारिवारिक वाद एवं चेक बाउंस से संबंधित 86 मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे 28 लाख 31 हजार 650 रुपए का...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत पारिवारिक वाद एवं चेक बाउंस से संबंधित मामलों के लिए विशेष थी। लोक अदालत में कुल 86 मामलों का निष्पादन किया गया एवं 28 लाख 31 हजार 650 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। लोक अदालत का आयोजन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज चंद्र झा के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सीमा मिंज के नेतृत्व में किया गया। मौके पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज चंद्र झा ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत का आयोजन आमजनों एवं पक्षकारों के मामलों का निष्पादन पक्षकारों की सहमति से करने के लिए झालसा, रांची के निर्देश पर किया गया है। इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता ही है साथ ही साथ न्यायालय का बोझ भी कम होता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव सीमा मिंज ने बताया कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर कुल 05 पीठों का गठन किया गया था। जिसमें सभी पीठों के पीठासीन पदाधिकारियों ने आज इस लोक अदालत के दिन अपने-अपने पीठों में आवंटित मामलों को निष्पादित किया। लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रिया, न्यायिक पदाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव समेत गिरिडीह न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों, पीएलवी की सराहनीय भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।