Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFood Security Department Inspects JFCI Warehouse in Gandey

उप सचिव ने किया गोदाम का निरीक्षण

गांडेय में खाद्य सुरक्षा विभाग के उप सचिव अरविंद कुमार सिंह ने जेएफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम की व्यवस्था, सीसीटीवी और अनाज के रख-रखाव के विषय में चर्चा की। मुख्य सचिव ने मजदूरों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 22 April 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
उप सचिव ने किया गोदाम का निरीक्षण

गांडेय, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग के उप सचिव अरविंद कुमार सिंह ने मंगलवार को गांडेय प्रखंड परिसर स्थित जेएफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। इस क्रम में उप सचिव ने गोदाम की व्यवस्था का जायजा लिया। गोदाम की सीसीटीवी की व्यवस्था का जायजा लिया तथा तय समय पर अनाज का उठाव और अनाज के रख - रखाव पर भी चर्चा की। मुख्य सचिव ने मजदूरों से भी बातचीत करके अनाज के रख - रखाव के विषय में दिशा - निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने गोदाम के एजीएम और एमओ को भी कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, गोदाम प्रबंधक सुभाष चंद्र राम, डोर स्टेप डिलेवरी के संवेदक दिनेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें