गावां: मल्हेत में ऑटो पलटा, 5 जख्मी, 3 रेफर
गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर मल्हेत में बुधवार को एक ऑटो पलट गया, जिसमें 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को गावां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 3 को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह...

गावां, प्रतिनिधि। गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर मल्हेत में बुधवार दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ऑटो पर सवार 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को गावां अस्पताल में लाकर इलाज कराया गया। घायलों में काकमारी निवासी मिथलेश प्रसाद वर्मा की 45 वर्षीय पत्नी बेबी देवी, गोबरदहा निवासी घुमा टुडू की 40 वर्षीय पत्नी रेशमी देवी, सुखो टुडू की पत्नी रानियां देवी, दुमा टुडू की 40 वर्षीय पत्नी दशमी देवी, नारायण कांदू की 41 वर्षीय पत्नी बंसती देवी शामिल है। इसमें 3 घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं बिरने से ऑटो पर सवार होकर गावां बाज़ार जा रही थी। इसी दौरान ऑटो ड्राइवर ने वाहन का संतुलन खो बैठा और ऑटो पलट गया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ऑटो को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।