सुखलजोरिया-पथराटांड़ के पास दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर
देवरी थाना क्षेत्र में सुखलजोरिया-पथराटांड़ के पास रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह मौके पर ही मारा गया। वहीं, 20 वर्षीय सोनू राज किस्कू...

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ देवघर रोड पर सुखलजोरिया-पथराटांड़ के पास रविवार रात साढ़े सात बजे सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर करीब 22 साल के एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा बेंगाबाद थाना के ग्राम बैजूबांक का 20 वर्षीय युवक सोनू राज किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद देवरी थाना के एसआई रिशु सिन्हा, रामपुकार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये। जहां गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी भेजवा दिया गया।
वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा करने के बाद कब्जे में ले लिया था। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।