Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFarmers Protest in Giridih Demands for Justice and Action Against False Cases

अंबेडकर चौक पर किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना शुरु

गिरिडीह में किसान जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। यह धरना तिसरी अंचल कार्यालय में रजिस्टर 2 की प्रमाणित प्रति, निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 7 May 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
अंबेडकर चौक पर किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना शुरु

गिरिडीह, प्रतिनिधि। किसान जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक गिरिडीह में बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है। यह धरना तिसरी अंचल कार्यालय में रजिस्टर 2 की प्रमाणित प्रति की मांग, निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमों की वापसी और तिसरी सीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुरु किया गया है। धरना में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि 10 अप्रैल से वे शांतिपूर्ण ढ़ंग से तिसरी अंचल कार्यालय में धरना दे रहे थे। 28 अप्रैल को सीओ द्वारा निजी लोगों से हमला करवाया गया। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और इसके बाद किसानों पर तिसरी थाना कांड संख्या 32/2025 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

इतना ही नहीं, इसके बाद से पुलिस लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर डराने-धमकाने और उत्पीड़न का कार्य कर रही है। धरनास्थल से किजपा तीन प्रमुख मांगों को दोहराया। कहा कि जब तक तिसरी थाना कांड संख्या 32/2025 को अविलंब रद्द नहीं किया जाएगा, सीओ की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच नहीं की जाएगी और पुलिसिया उत्पीड़न पर तत्काल रोक नहीं लगाई जाएगी तब तक धरना आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग की और प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की। धरना में प्रमुख रूप से छत्रधारी सिंह, रघु मरांडी, तीलो हेंब्रम, मनोज तुरी, ललिया देवी, बड़की किस्कू, सीता देवी, बडेरी राय, सुनीता कुमारी, मुकेश राय, सुमरी मुर्मू, जोशिल मरांडी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें