रजिस्टर टू की सत्यापित छायाप्रति के लिए किजपा का तीसरे दिन भी धरना
तिसरी में किसान जनता पार्टी के बैनर तले किसान-मजदूरों का धरना जारी है, जो रजिस्टर टू की सत्यापित छायाप्रति की मांग कर रहे हैं। धरनास्थल पर कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया है। धरनार्थियों ने चेतावनी...

तिसरी। रजिस्टर टू की सत्यापित छायाप्रति की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी के बैनर तले किसान-मजदूरों द्वारा तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष गुरुवार से दिया जा रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लेकिन कोई भी संबंधित अधिकारी वार्ता के लिए धरनास्थल नहीं आए। इधर, धरना पर बैठे लोगों का कहना है कि दो बार राशि जमा करने के बावजूद रजिस्टर टू की छायाप्रति नहीं दी जा रही है जिसके कारण वेलोग मजबूर होकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। धरनार्थियों ने कहा कि जब तक रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं दी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं लोगों ने रविवार को सीओ की शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी किजपा के प्रखंड सचिव नीलम कुमारी ने दी है। किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि उक्त मांगों को लेकर 2022 ई. में गिरिडीह के अंबेडकर चौक पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। धरना के दौरान कई विधायक और सांसद ने धरना स्थल पहुंच कर जल्द ही रजिस्टर टू की छायाप्रति दिलाने का वायदा किया था। जिसके बाद 41 दिनों पर धरना समाप्त किया गया था। लेकिन नेताओं ने भी वायदा खिलाफी की है। नीलम कुमारी, भागीरथ राय, छत्रधारी सिंह, खुशबू देवी, मुन्ना टुडू, मदन तुरी, लालिया देवी, सबीना हेंब्रम, रघु मुर्मू, गौने टुडू, एलिजाबेद मुर्मू, मोतीलाल हेंब्रम, हीरामन राय, फागू राय, बेदमिया देवी, मोनिका बेसरा, मरियम बास्के, पिंकी मुर्मू, अनिता मुर्मू, हीरामणि बास्के, शांति मरांडी, सरिता मरांडी, तालो बास्के, सोमरा मरांडी, बड़की टुडू, सुनीता मरांडी, सांझली मरांडी, पानो सोरेन, मंजू सोरेन, जोशील मरांडी, बड़की हेंब्रम, विशुन मरांडी, जसिंता मरांडी आदि लोग धरना में मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।