Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsEmpowering Women Bhagirathi Devi s Fight Against Child Marriage

बाल विवाह रोक सैकड़ों बच्चियों का संवारा भविष्य

भागीरथी देवी, बगोदर की एक प्रेरणादायक महिला, ने बाल विवाह को रोकने के लिए 200 से अधिक बच्चियों को बचाया है। खुद बाल विवाह की शिकार रह चुकी भागीरथी ने सामाजिक कार्यों में भाग लेकर और शिक्षा प्राप्त कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 10 March 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
बाल विवाह रोक सैकड़ों बच्चियों का संवारा भविष्य

धर्मेन्द्र पाठक, बगोदर। आज की महिला अब अबला नहीं रहीं। पुरुष प्रधान समाज में घर की चौखट को लांघने की जब महिलाओं को आजादी मिली तब पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चलते हुए कुछ महिलाओं ने समाज के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया कि आज वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। ऐसी महिलाओं में शामिल है बगोदर के मंझलाडीह की भागीरथी देवी। समाजिक कुप्रथा बाल विवाह को रोकने के लिए वह आगे आई और उन्होंने अबतक 2 सौ से अधिक बच्चियों को बाल विवाह होने से बचाने का काम किया है। इतना ही नहीं हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई है। बाल विवाह रोकने के पीछे की कहानी खुद उनसे जुड़ी हुई है। दरअसल भागीरथी देवी खुद बाल विवाह की शिकार हो गई थी। जब वह 13 साल की थी तब इनकी शादी हो गई। बाल विवाह होने से इनके सपने कमजोर पड़ गए थे। हालांकि इन्होंने अपने सपने को टूटने नहीं दिया और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू किया। पति और ससुराल वालों का भी जब साथ मिलने लगा तब उन्होंने सामाजिक कार्यों में भागीदारी लेने के साथ इन्होंने आगे की पढ़ाई फिर से शुरू कर दी और आज डीएलएड की डिग्री भी हासिल कर ली है।

इस दौरान सरकारी स्तर पर संचालित सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े और निदानात्मक कार्यक्रम के तहत इन्होंने गांव के बच्चों को नि:शुल्क में पढ़ाना शुरू किया। इस बीच 2010 में जब झारखंड में पहली बार पंचायत चुनाव हुआ तब वह इसमें भी भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी और वार्ड सदस्य के रूप में जीत हासिल करते हुए उप मुखिया तक की सफर तय की। इस बीच सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रम चाइल्ड लाइन से 2016 में जुड़ गयी और फिर बच्चों को मौलिक अधिकार दिलाने के लिए काम करने लगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि 2 सौ से अधिक बच्चियों को बाल विवाह होने से बचाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर ली है। साथ ही हजारों छात्र - छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।