गिरिडीह बस पड़ाव में वृद्ध महिला को बस ने कुचला, मौत
गिरिडीह बस पड़ाव में एक वृद्ध महिला लाहवा देवी को बस ने कुचल दिया। गंभीर चोटों के बाद महिला को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे धनबाद और फिर रांची रेफर किया गया। रांची जाते समय महिला की मौत हो गई।...

गिरिडीह। गिरिडीह बस पड़ाव में बस ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया। इस हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद से पुन: महिला को रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला का शव लेकर परिजन वापस गिरिडीह सदर अस्पताल आये। मृतका झिंझरी मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय लाहवा देवी है। शव सदर अस्पताल आने के बाद नगर पुलिस पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का पुत्र गणेश गिरिडीह बस पड़ाव में एजेंटी का कार्य करता है। गणेश ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे उसकी मां बस पड़ाव आयी थी। इसी दौरान रैन बस वाहन संख्या जेएच 11 एक्स 3265 ने उसे कुचल दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।