Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDevghar Cyber Police Arrests Eight Cyber Criminals in Bengabad Raid

देवीपुर से गिरफ्तार आठ साइबर अपराधियों में एक बेंगाबाद का

देवघर साइबर पुलिस ने बेंगाबाद में छापेमारी कर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में विजय मंडल भी शामिल है। सभी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 7 April 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
देवीपुर से गिरफ्तार आठ साइबर अपराधियों में एक बेंगाबाद का

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। देवघर साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार को छापा मारकर साइबर पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाइल फोन भी जब्त किया है। देवघर साइबर थाना पुलिस इंस्पेक्टर केडी झा छापामारी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से बेंगाबाद के बुढ़ियासारे गांव के विजय मंडल भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सात लोगों को पुलिस ने साइबर जुर्म में गिरफ्तार किया है। सभी को सोमवार को देवघर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से दस मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस का दावा है कि जब्त मोबाइल से साइबर क्राइम को अंजाम दिया गया है। यह मामला देवघर साइबर थाना कांड संख्या 59/2024 से जुड़ा हुआ है। देवघर साइबर थाना पुलिस इंस्पेक्टर के डी झा ने इस बात की पुष्टि भी की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवीपुर एम्स अस्पताल के बगल सुनसान जंगल में आठ लोग एक साथ मिलकर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे थे। प्रतिबिंब पोर्टल से साइबर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को जंगल में छापामारी की और साइबर जुर्म करते पुलिस ने आठ लोगों को खदेड़ कर पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। मौके पर पुलिस ने लगभग दस मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि इसमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र जेरूआडीह पंचायत के बुढ़ियासारे गांव के विजय मंडल के अलावा मधुपुर लखना के छह और एक पत्थरडा गांव के साइबर अपराधी शामिल है। कहा कि उक्त साइबर अपराधी देवघर साइबर थाना के पूर्व से वांछित अभियुक्त भी थे। स्पष्ट है कि बेंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े साइबर अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए जगह बदल रहे हैं। हालांकि प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए पुलिस उसे लगातार गिरफ्तार कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें