Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCultural Event at Kabir Gyan Mandir Concludes with Performances on Geeta s Teachings

‘गीता है महान जगत में की प्रस्तुति के साथ निर्वाण महोत्सव का समापन

गिरिडीह के सिरसिया में श्री कबीर ज्ञान मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सदगुरु विवेक साहब की समाधि पूजन से हुई। नाट्य मंचन 'गीता...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 1 Feb 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
‘गीता है महान जगत में की प्रस्तुति के साथ निर्वाण महोत्सव का समापन

गिरिडीह। शहर के सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को हो गया। शनिवार सुबह सदगुरु विवेक साहब की पावन समाधि के पूजन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। जिसमें गिरिडीह के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में ‘गीता है महान जगत में नामक नाट्य मंचन की प्रस्तुति की गई। जिसमें गीता की अनबूझी पहेलियों को बहुत ही मनोहारी रूप से प्रस्तुत किया गया। गीता के मुख्य पात्रों का आधार लेकर आज के समाज को शिक्षा देने के लिए स्वयं सदगुरू मां द्वारा उपदेश किया गया। महात्मा भीष्म आचार्य द्रोण महादानी कर्ण, गदाधारी दुर्योधन अश्वत्थामा महात्मा विदुर का आधार लेकर धर्म की सही व्याख्या और व्यवहारिक जीवन में गीता के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चे बच्चियों द्वारा भाव नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में हिंदू जागृति से संबंधित जागो हिंदू जागो और गीता के ज्ञान को प्रतिष्ठित करने वाली गीता है महान जगत में नाट्य मंचन ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें