संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति
गिरिडीह में कांग्रेस पार्टी ने 3 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली की तैयारी की। पूर्व विधायक जयप्रकाश पटेल ने...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी द्वारा 3 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली आहूत है। रैली की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेसियों की बैठक हुई। अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने की। बैठक में मुख्य रुप से जिले के प्रभारी पूर्व विधायक जयप्रकाश पटेल शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ रैली की सफलता को लेकर मंथन किया और रणनीति बनाई। प्रभारी जयप्रकाश पटेल ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारी को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस रैली को संविधान बचाओ रैली का नाम इसलिए दिया गया कि आज जो ताकत केंद्र की सत्ता में है वह येन केन प्रकारेण संविधान का गला घोंटने में लगी है। बाबा साहेब अंबेडकर ने इस देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया है। उसे बदलने की कोशिश केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। इसी के खिलाफ हमें जिले के हर प्रखंड व हर पंचायत से कार्यकर्ताओं को रैली में लेकर जाना है और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, जुनेद आलम, निजामुद्दीन अंसारी, मो निजामुद्दीन, नागेश्वर मंडल, अशोक निराला, निरंजन तिवारी, अकबर अंसारी, रंधीर चौधरी, इतवारी वर्मा, पुरुषोत्तम चौधरी, सद्दाम हुसैन, सोहेल इराकी, बिलाल हुसैनी, पंकज सागर, उपेंद्र सिंह, अहमद राजा नूरी, सरफराज अंसारी, दिनेश विश्वकर्मा, त्रिभुवन दास, मो अली खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।