Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCongress Minority Secretary Meets Jharkhand In-Charge to Discuss Organizational Strategies

कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी से मिले मरगूब

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मरगूब आलम ने रांची में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने अल्पसंख्यक कांग्रेस के संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। राजू ने कहा कि जल्द ही सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 23 Feb 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी से मिले मरगूब

गावां, प्रतिनिधि। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मरगूब आलम ने रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू से शिष्टाचार मुलाक़ात की। झारखंड के नव मनोनीत प्रभारी को अल्पसंख्यक कांग्रेस के सांगठनिक क्रिया-कलापों से अवगत कराया। मरगूब आलम ने बताया कि इस दौरान राजू ने कहा है कि जल्द ही अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आगे सांगठनिक रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व व वर्तमान के सभी सक्रिय अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठन व बोर्ड, निगम और आयोगों में उचित स्थान दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि नए चेहरे को भी कमेटी में स्थान दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें