कांग्रेस के नए प्रभारी से मिले जिलाध्यक्ष
गिरिडीह के कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने मंगलवार को रांची में झारखंड के नए प्रभारी राजू से मुलाकात की। उन्होंने राजू का बुके देकर स्वागत किया और संगठन की स्थिति पर चर्चा की। धनंजय ने बताया...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने मंगलवार को रांची में झारखंड प्रदेश के नए प्रभारी के राजू से मुलाकात की। बुके देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान झारखंड प्रभारी के राजू ने धनंजय सिंह से गिरिडीह जिले में संगठन को लेकर बात की। जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि प्रभारी ने जिले में कितने बूथ, पंचायत, मंडल और प्रखंड है इसकी जानकारी ली। जिले में कितने विधानसभा क्षेत्र है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्यों नही लड़ी, इसकी भी जानकारी ली। धनंजय सिंह ने बताया कि बहुत जल्द नए प्रभारी के राजू गिरिडीह आएंगें और जिले के सभी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।