Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCommunity Mourns the Untimely Death of Birju Rana and Retired Teacher Inn Mahtha

समाजसेवी बिरजू व महथा के निधन पर शोक

गावां में राणाटोला निवासी बिरजू राणा के आकस्मिक निधन पर लोगों ने शोक जताया। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं, रिटायर्ड शिक्षक इनन महथा की मृत्यु से भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 1 Feb 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
समाजसेवी बिरजू व महथा के निधन पर शोक

गावां। गावां बाजार स्थित राणाटोला निवासी सह बिरजू राणा के आकस्मिक निधन पर लोगों ने शोक जताया है। शोक जताते हुए लोगों का कहना है कि बिरजू राणा हमेशा सामाजिक सरोकार में आगे हाथ बढ़ाते थे। उनके अंदर सामाजिक समरसता कूट-कूट कर समाहित थी। अपनी लंबी उम्र में उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं मंझने निवासी रिटायर्ड शिक्षक इनन महथा का गुरुवार की रात मौत हो गयी। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। दोनों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक जताने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार यादव, झामुमो नेता इमरान अंसारी, अजय सिंह, वहाब खान, मुन्ना सिंह, जिप सदस्य पवन चौधरी, अमित बरनवाल, अरुण चौधरी, रंजीत राम, अशोक मिस्त्री, अखिलेश यादव समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें