नेहरू युवा केंद्र ने मनाई जयंती
डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के नगरी पंचायत सचिवालय सभागार में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती म
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 16 April 2025 06:15 AM

डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के नगरी पंचायत सचिवालय सभागार में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान पंचायत मुखिया जितेन्द्र दास, भाजपा नेता दिनेश महतो, केदार महतो सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।