Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBlood Donation Camp Organized in Jamua to Save Lives

जिला प्रशासन की पहल पर जमुआ में लगा ब्लड डोनेशन कैंप

जमुआ प्रखण्ड मुख्यालय में शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान 56 लोगों ने रक्तदान किया। बीडीओ अमल कुमार और अन्य अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 23 Feb 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
जिला प्रशासन की पहल पर जमुआ में लगा ब्लड डोनेशन कैंप

जमुआ। जमुआ प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में जिला प्रशासन की पहल पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन शनिवार को किया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर ब्लड दान किया। इस अवसर पर बीडीओ अमल कुमार ने कहा कि ब्लड से किसी की जान बच सकती है। किसी को जीवन दान मिल सकता है इसलिए प्रत्येक इंसान को ब्लड डोनेट करना चाहिए। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि रक्तदान को महादान का दर्जा दिया गया है। कहा कि इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। रगों में बहने वाला खून काफी महत्व रखता है।

बीस सूत्री अध्यक्ष जुन्नैद आलम ने कहा कि ब्लड डोनेशन स्वास्थ्य और मानवता की दृष्टि से भी अहम है, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को कम से कम 90 दिनों के अंदर एक बार ब्लड डोनेट करना चाहिए। ब्लड बैंक गिरिडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सोहेल अख्तर ने कहा कि आज के इस कैम्प में 56 पुरूष एवं महिलाओं ने अपना अपना ब्लड डोनेट किया है, जिसमें 51 पुरुष एवं पांच महिला शामिल हैं। कहा कि ब्लड डोनेट करनेवाले को हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता। कहा कि हार्ट के मरीज को धूप से, गर्मी से, तनाव से, ज्यादा परिश्रम से बचना चाहिए। कहा कि ब्लड डोनेट करने से ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुलदीप तिर्की ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक वर्ष में कम से कम एक बार ब्लड डोनेट करना चाहिए। कहा कि इससे हार्ट, किडनी, ब्लड प्रेशर सब संतुलित रहता है।

कैम्प में मुख्य रूप से लैब टेक्निसियन सोहेल अहमद, संत कुमार, विनीता कुमारी, आनंद कुमार, जीएनएम शबाना खातून एवं सुशीला टुडू सामिल थे।

ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन करने के पश्चात प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष जुन्नैद आलम, बीडीओ अमल कुमार, झमुमो प्रखंड अध्यक्ष चीना खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निज़ामुद्दीन अंसारी, केंदुआ मुखिया प्रतिनिधि रंजीत मंडल आदि ने ब्लड डोनेट कर लोगों को प्रेरित किया। वहीं जमुआ प्रेस क्लब से मो जफर इक़बाल ने ब्लड डोनेट किया। इसके अलावा समाजसेवी अजय द्विवेदी, पंचायत सचिव कौशल कुमार, मिथलेश अग्रवाल, रामरतन भारद्वाज, मनरेगा संघ के प्रखंड सचिव याकूब अंसारी, राजेश साहू, बीएफटी उमेश यादव, मनोज कुमार सहित प्रखंड एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के दर्जनों कर्मियों ने कैम्प पहुंच कर रक्त दान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें