Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहBJP Stages Protest March in Sariya Against Shooting and Robbery Incidents

दिनदहाड़े लूट व गोलीकांड के विरुद्ध भाजपा का प्रतिवाद मार्च

सोमवार को सरिया के औरवाटांड़ गांव में अपराधियों द्वारा गोलीबारी और लूटपाट के विरोध में भाजपा ने शाम को सरिया बाजार में आक्रोश सह प्रतिवाद मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 13 Aug 2024 09:02 PM
share Share

सरिया। सोमवार दोपहर सरिया के औरवाटांड़ गांव में अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी तथा लूटपाट के विरोध में भाजपा ने सोमवार शाम सरिया बाजार में आक्रोश सह प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च पूरा सरिया बाजार होते हुए विवेकानंद मोड़ पहुंचा जहां नुक्कड़ सभा हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन हाय-हाय, गोलीबारी में सम्मिलित अपराधियों को गिरफ्तार करो, बगोदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा देना होगा, बढ़ते लूटपाट की घटना पर बगोदर विधायक खामोश क्यों आदि नारे लगाए जा रहे थे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में बगोदर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था में गिरावट आई है। वर्तमान समय में बगोदर विस क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह में कुछ न कुछ आपराधिक घटनाएं हो रही है। इससे आमजन दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन सुस्त है। अपराधी मजे से बाहर घूम रहे हैं। बताते चलें कि सोमवार दोपहर केशवारी गांव के बैंक आफ इंडिया बीसी संचालक विश्वनाथ यादव को गोली मार 2 लाख 89 हजार रुपए रुपए लूटकर अपराधी फरार हो गए थे।

इस प्रतिवाद मार्च में भाजपा नेत्री रीता माथुर प्रसाद के अलावा नकुल प्रसाद मंडल, सचिन्द्र सिंह भेखलाल मंडल, अवध किशोर पांडेय, बबलू मंडल, बालगोविंद मंडल, चिंतामणि मंडल,फागु पंडित, बिनोद यादव, युधिष्ठिर मंडल, राजेन्द्र सिंह, सतीश मंडल, गोपाल यादव, छोटी मंडल, परमवीर महतो, शैलेश मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें