Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBJP Organizational Meeting in Giridih to Discuss Election Preparations

मार्च महीने में भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया होगी पूरी

गिरिडीह में भाजपा के संगठन महापर्व को लेकर एक बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में चुनाव पर्यवेक्षक अनंत ओझा ने बताया कि 21 मार्च तक सभी प्रमुख पदों के चुनाव का कार्य पूरा होगा। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 28 Feb 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
मार्च महीने में भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया होगी पूरी

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के संगठन महापर्व को लेकर एक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे कर रहे थे। बैठक में जिला चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा व जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत शामिल हुए। बैठक में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर पर चल रहे संगठन महापर्व को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसे लेकर सभी बूथ अध्यक्ष का गठन 1 से 5 मार्च तक कर लेना है। 6 से 9 मार्च तक मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी से पैनल तैयार करना है। इस बाबत अनंत ओझा ने बताया कि संगठन महापर्व चल रहा है। 21 मार्च तक जिले के सभी प्रमुख पदों को भरने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पंचायत संयोजक, सह संयोजक व जिला अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत ने कहा पार्टी के द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिया गया है। उस पर बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संदीप डंगायच, महेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, उदय सिंह, जिला मंत्री रंजीत राय, देवनाथ राणा, अशोक उपाध्याय, दिनेश यादव, प्रदीप साहू, यदुनंदन पाठक, विनय कुमार सिंह, शालिनी बैसखियार, संगीता सेठ, कामेश्वर पासवान, राजेश गुप्ता, सुभाष सिन्हा, राजेश जयसवाल, रंजीत यादव, अजय सिंह, अरविंद बर्नवाल, पवन साव, अमित साव, श्रीराम यादव, सुनील साव, गंगाधर वर्मा, बैजनाथ वर्मा, राजदेव साहू, मुन्ना सिंह समेत कई भाजपाई थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें