Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहBengabad Garage Burglary Apache Bike Stolen Amidst Rain and Darkness

गैराज का ताला तोड़ बाइक की चोरी

बेंगाबाद के रघैयडीह में शनिवार रात बदमाशों ने एक गैराज का ताला तोड़कर 1994 नबंर की अपाची बाइक चुरा ली। गृहस्वामी विजय गोस्वामी ने घटना की जानकारी पंचायत मुखिया को दी। पुलिस ने मामले का जायजा लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 8 Sep 2024 09:20 PM
share Share

बेंगाबाद। महेशमुंडा के रघैयडीह में शनिवार रात बदमाशों ने गैराज का ताला तोड़ दिया और गैराज में रखे जे एच 11 वाई, 1994 नबंर की अपाची बाइक चोरी कर ली। गृहस्वामी विजय गोस्वामी को सुबह में घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने इस घटना की सूचना मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सद्दीक अंसारी को दी। सूचना मिलने पर मुखिया घटनास्थल पर पहुंचे और मुखिया ने बेंगाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस भी रघैयडीह पहुंची और मामले का जायजा लिया। बताया जाता है कि विजय गोस्वामी रात को खाना खाकर सोये हुए थे। रात में बारिश हो रही थी। बिजली नहीं थी। रात का अंधेरा का लाभ उठाकर बदमाशों ने विजय गोस्वामी के घर के गैराज का ताला तोड़ दिया और अपाची बाइक चोरी कर ली। कहा कि गैराज में दो बाइक के अलावा चार पहिया वाहन भी रखा था, लेकिन बदमाशों ने केवल अपाची बाइक को चुरा लिया। शेष वाहनों को छुआ तक नहीं। बताया जाता है कि बेंगाबाद में दिनों दिन बाइक चोर का गिरोह सक्रिय होते जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें