Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBackward Class Struggle Front Meeting Demands 27 Reservation in Jharkhand

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा 20 को रांची में देगा धरना

गिरिडीह में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें 27% आरक्षण की मांग को लेकर धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष प्रो जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि पिछड़ों को आबादी के अनुसार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 28 Feb 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा 20 को रांची में देगा धरना

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की एक बैठक गुरूवार को केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में रांची के चुटू स्थित उनके आवास निलांजय पैलेस में हुई। बैठक में पिछड़ों को आबादी के अनुरूप आरक्षण नहीं मिलने पर खेद प्रकट किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर 20 मार्च को झारखंड विधानसभा के समीप झारखंड के पूरे प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के लोग धरना देंगे। बैठक में धरना को सफल बनाने एवं विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए मोर्चा के प्रधान महासचिव अरुण कश्यप एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद को जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष प्रो जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि 27% आरक्षण देने की मांग पिछड़े लंबे समय से करते आ रहे हैं परंतु उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। इसके लिए अब राज्य के पिछड़ा समाज के लोग आंदोलन का मूड बना चुके हैं। हेमंत सरकार इस विषय पर त्वरित विचार करते हुए पिछड़ों को नौकरियों में मंडल आयोग के अनुसार 27% आरक्षण दे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, प्रधान महासचिव अरुण कश्यप, उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, सागर कुमार, मनोज वर्मा, अजीत विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, विक्रांत विश्वकर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें