नेता प्रतिपक्ष बनने पर बाबूलाल का स्वागत किया
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार तिसरी का दौरा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंघो में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने 'बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद' के...

तिसरी। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार तिसरी आने पर तिसरी और चंदौरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंघो में शनिवार को बाबूलाल मरांडी को माला पहना कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। बहरहाल, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के कोदाईबांक आने की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गावां की सीमा पर स्थित सिंघो मोड़ के पास जा पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक बेसब्री से बाबूलाल मरांडी का इंतजार करने लगे। हर एक कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। बाबूलाल मरांडी लगभग साढ़े 6 बजे सिंघो पहुंचे। जहां पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं के साथ कोदाईबांक स्थित अपना घर आ गए। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, जिला मंत्री मनोज यादव, रामचन्द्र ठाकुर, उदय साव, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, चंदौरी मंडल, अध्यक्ष सुनील साव, मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, संजय यादव, केडी यादव, संदीप शर्मा, राजू विश्वकर्मा, नरेश शर्मा, योगेन्द्र विश्वकर्मा, प्रकाश पासवान,अनिल साव, टिंकू मंडल, संत साव, नीतीश यादव, पचन साव सरीखे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।