Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAttempted Religious Conversion in Bagodar Police Intervene and Detain Suspects

बगोदर के घाघरा में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल

बगोदर के घाघरा गांव में धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 26 April 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
बगोदर के घाघरा में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल

बगोदर। बगोदर में धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन का खेल शुक्रवार को प्रखंड के घाघरा गांव में चल रहा था। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी, तब मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। इसके बाद बगोदर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची एवं धर्म परिवर्तन कराने के लिए पहुंचे लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से इसाई धर्म ग्रंथ बाइबल भी बरामद किया गया है। हिरासत में लिए लोगों से पुलिस पुछताछ कर रही है। इस संबंध में घाघरा गांव निवासी कौशल्या देवी ने बगोदर थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। उन्होंने हजारीबाग के देवागंना चौक निवासी संजीव कुमार एवं शीतल कुमारी पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी सह भाजपा कार्यकर्ता शशि कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने के लिए हजारीबाग से एक बोलेरो पर सवार होकर 6-7 लोग गांव पहुंचे थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तब मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। धर्म परिवर्तन कराने आए लोगों को डांट-फटकार लगाया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, तब पुलिस मौके पर पहुंची एवं धर्म परिवर्तन कराने आए लोगों को हिरासत में ले लिया है। इधर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने के बाद विहिप और बजरंग दल के लोगों का बगोदर थाना में जुटान हुआ और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से की गई। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक चंदन कुमार ने बताया कि रुपये का प्रलोभन देने के साथ बीमारी से निजात होने, रोजी-रोजगार का सृजन होने, संतान होने आदि का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य चल रहा था। बगोदर पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने के बाद वे उस परिवार से मुलाकात कर ऐसा करने से मना किया एवं समझाया-बुझाया गया। मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार, विवेक भागवत, समय सिंह, पप्पू पांडेय, भाजपा नेता पशुपति शर्मा, धनंजय सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे। इधर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने कहा कि पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पुछताछ कर रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें