Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहAshish Bhadani Joins BJP Criticizes AAP s Shift from Founding Principles

आप के आईटी सेल प्रभारी सह फाउंडर सदस्य ने थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे पर आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर आशीष भदानी ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपनी नीति से भटक गई है और पार्टी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 16 Sep 2024 09:39 AM
share Share

रेम्बा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन के अवसर पर आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर सह पार्टी के नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया आईटी सेल के जिला प्रभारी आशीष भदानी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने उन्हें भाजपा का पट्टिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। आशीष गिरिडीह जिला अंर्तगत खरगडीहा के निवासी हैं। उक्त अवसर पर आशीष भदानी ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर हैं और उन्हें लगा था कि आप आम आदमी के लिए कार्य करने आया है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी अपनी नीति सिद्धांत से भटक चुकी है। उनके जैसे कार्यकर्ताओं की पूछ वहां नहीं है। पार्टी की नीतियां अब घोटालों पर ही आकर सिमट गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर रोज नई नई घोटालों की कहानी सामने आ रही है। इनकी करतूत प्याज के छिलके की तरह उतर रहे हैं। मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने कहा कि झारखंड भाजपा सुप्रीमो बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड के युवाओं का आकर्षण तेजी से भाजपा की ओर बढ़ा है। रोज ऊर्जावान युवाओं की टोली पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। आशीष भदानी के पार्टी ज्वाइन करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कहा कि हेमंत सरकार के निकम्मेपन और नौजवान विरोधी नीतियों से यहां के नौजवानों में भारी निराशा और आक्रोश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें